शामली
“ऑपरेशन सवेरा” में बड़ी सफलता
58 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झिंझाना (शामली) : जनपद शामली में नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा — नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” के तहत थाना झिंझाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के नेतृत्व में संचालित इस अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित शुक्ला के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने चौसाना-गंगोह मार्ग पर खडंजा रास्ते स्थित एक ट्यूबवेल के पास से आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 291 ग्राम अवैध स्मैक, जिसकी अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब ₹58 लाख बताई जा रही है, बरामद की गई।
इस संबंध में थाना झिंझाना पर मु0अ0सं0 181/2026, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस द्वारा आरोपी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की गहन जांच भी शुरू कर दी गई है, जिससे इस अवैध नेटवर्क के अन्य कड़ियों तक पहुंचा जा सके।
पूछताछ में खुलासा
गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह बरामद स्मैक को इकराम उर्फ काला पुत्र गुलाब शाह, निवासी ग्राम केरटू थाना झिंझाना से खरीदकर लाया था। पुलिस अब उक्त व्यक्ति की भूमिका की भी जांच में जुट गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त
राशिद पुत्र दिन्ना, निवासी ग्राम घाटमपुर, थाना नकुड़, जनपद सहारनपुर
बरामदगी
291 ग्राम अवैध स्मैक (अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब ₹58 लाख)
पुलिस टीम
उ0नि0 संदीप कुमार
हे0कां0 जहीन अख्तर
हे0कां0 प्रदीप कुमार
हे0कां0 लक्षेन्द्र सिंह
(थाना झिंझाना, जनपद शामली)


