खैरथल

 खैरथल मे जिला सैनी महासभा की आमसभा की बैठक आज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 खैरथल : जिला सैनी महासभा (रजि.) खैरथल – तिजारा द्वारा 2 मई 2026 शनिवार को सांय 5:00 बजे जय अंबे टेंट हाउस गीता कॉलोनी खैरथल पर आम सदन की बैठक का आयोजन किया जाएगा।
 महासभा के मीडिया प्रभारी श्याम सैनी ने बताया कि बैठक में आय – व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जाएगा तथा  संगठन की वर्तमान गतिविधियों , आगामी योजनाओं , संगठन मजबूती व समाज हित से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
महासभा अध्यक्ष तेजराम सैनी ने आदेश जारी करते हुए महासभा के पदाधिकारियों , सदस्यों व जिले के सभी समाज बंधुओ से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बैठक को सफल बनाने की अपील की गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button