खैरथल

खैरथल में अन्नपूर्णा रसोईयों का औचक निरीक्षण

गुणवत्ता व साफ-सफाई सुधारने के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा। नगर परिषद खैरथल क्षेत्र में संचालित अन्नपूर्णा रसोईयों के नियमित निरीक्षण के क्रम में नगर परिषद आयुक्त मुकेश कुमार शर्मा ने विभिन्न रसोई केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अम्बेडकर भवन हरसौली रोड तथा गुप्ता नर्सिंग होम के पास संचालित अन्नपूर्णा रसोईयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
आयुक्त ने अम्बेडकर भवन स्थित रसोई में भोजन की गुणवत्ता में और सुधार करने के निर्देश दिए। वहीं गुप्ता नर्सिंग होम के पास संचालित रसोई में भोजन की गुणवत्ता सुधारने के साथ-साथ साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित संचालकों को दिए। उन्होंने कहा कि अन्नपूर्णा रसोई योजना के माध्यम से आमजन को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button