बरेली

सिविल डिफेंस, बरेली को मिला नया नेतृत्व: रंजीत वशिष्ठ बने चीफ़ वॉर्डन

तीन वर्षों के लिए नियुक्ति, उत्कृष्ट कार्यों से पहले ही बना चुके हैं मजबूत पहचान

 नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। नागरिक सुरक्षा अनुभाग, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के निर्देशानुसार जिलाधिकारी/नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा, बरेली द्वारा  रंजीत वशिष्ठ को आगामी तीन वर्षों के लिए सिविल डिफेंस कोर, बरेली का चीफ़ वॉर्डन नियुक्त किया गया है। प्रशासन ने विश्वास जताया है कि वशिष्ठ के नेतृत्व में सिविल डिफेंस, बरेली नई ऊंचाइयों को छुएगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी, एडीएम (सिटी) एवं प्रभारी नागरिक सुरक्षा, उपनियंत्रक श्री राकेश मिश्र, सहायक उपनियंत्रक श्री पंकज कुदेशिया तथा श्री प्रमोद डागर सहित अन्य अधिकारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि पिछले चार वर्षों से बरेली सिविल डिफेंस प्रदेश में अपने अनुशासन और कार्यशैली के लिए शीर्ष स्थान बनाए हुए है। वशिष्ठ के मार्गदर्शन में टीम ने ‘येलो ड्रेस’ के माध्यम से अपनी अलग पहचान स्थापित की है। रक्तदान के क्षेत्र में भी बरेली सिविल डिफेंस लगातार अग्रणी रहा है, जहां पिछले वर्ष लगभग 350 वार्डेंस और स्वयंसेवकों ने 350 यूनिट रक्तदान किया। इसके अलावा, बीते तीन वर्षों में युद्ध अभ्यास के तहत तीन बार ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया, जिसकी सराहना राज्य ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर पर भी हुई। इन आयोजनों में प्रदेश के विभागीय मंत्रीगण भी उपस्थित रहे।
सिविल डिफेंस के सभी वार्डेंस और स्वयंसेवक अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाते हैं। प्रभागीय वार्डेंस, एसओ, आईसीएसओ, पोस्ट एवं सेक्टर वार्डेंस ने भी रंजीत वशिष्ठ की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button