अलवर
जन नायक अशोक गेहलोत जन्म -दिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अलवर : राजस्थान के गांधीवादी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्म दिवस “सेवा संकल्प दिवस” के रूप में मनाया जा रहा है ! यह जानकारी देते हुए महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक हिमांशु शर्मा कहा कि इस अवसर पर प्राचीन शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया एवं वन्य जीव जंतुओं के लिए खाद्य सामग्री वितरित की और भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए परिंडे एवं पानी की टंकी लगाई गई और प्रमुख समाज सेवकों को सम्मानित किया जिसमें प्रमुख रूप से समाज सेवी एवं आई एन सीआर के प्रदेश प्रभारी सत्यनारायण शर्मा,प्रदेश अध्यक्ष राम प्रकाश शर्मा आईएनसीआर के शहर अध्यक्ष एवं समाजसेवी वाला प्रसाद कोली और पूर्व एसडीएम रामलाल मीणा एवं किशन कुंड विकास समिति के संरक्षक के जी गुप्ता, भगवान सहाय एवं मोहनलाल शर्मा का गांधीवादी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्म दिवस पर इन सभी का उत्कृष्ट एवं सामाजिक कार्यों में मुख्य भूमिका निभाने पर गांधी टोपी,साफा एवं माला पहनlकर स्वागत एवं अभिनंदन किया इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पर्यावरण प्रकोष्ठ के के खंडेलवाल, फौजी देवेंद्र शर्मा, गौरव अरोड़ा, सरदार वीर सिंह, सीताराम शर्मा, अशोक नंदा,ओम प्रकाश अरोड़ा, सत्यनारायण सोमवंशी, ओम प्रकाश सोलंकी, भारत शर्मा, महेंद्र प्रजापत,उमेश गुप्ता, सुनील सैनी,अशोक गुप्ता,राजेश गुप्ता, बने सिंह सोनी,पुष्पेंद्र जायसवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे l



