सीकर

कांसरड़ा गांव में श्री चांगा वाली बालाजी महाराज का भरेगा बुधवार को विशाल मेला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बावड़ी। ग्राम पंचायत कांसरड़ा‌ में श्री चांगा वाली बालाजी मंदिर परिसर पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। किशन सिंह महरिया ने बताया कि पांच मई को सवामणी प्रसाद होगी। छ मई को विशाल मेला भरेगा। जिसमें कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन होगा 51 रुपए से 5100 रूपये तक कुश्ती दंगल होगी। विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। मेले के बाद रात्रि को गायक कलाकार प्रकाश गुर्जर, बीरबल सिंह शेखावत, राम प्रकाश भड़ाना एवं कैलाश छैला,डांसर आलिया, तनु राजस्थानी, भंवर लेगा जोधपुर, सीमरन जयपुर, गोविंद भुगिकल शाहपुरा द्वारा रंगारंग बालाजी महाराज के धाम पर भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।‌ श्री बालाजी विकास सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सैकड़ो भक्तों के लिए सवामणी प्रसाद में देशी घी के लड्डू बनाए जायेगें। तथा मेले में आने वाले भक्तों व दुकानदारों के लिए छाव पानी की व्यवस्था की गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button