भरत पुर

भुसावर में गूंजेंगे श्री हरि के जयकारे 

07 मई गुरुवार से शुरू होगा श्रीमद् भागवत कथा का दिव्य आयोजन 

कलश यात्रा से सजेगी धर्म नगरी 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भुसावर : भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर कस्बे में आगामी 07 मई गुरुवार से भक्ति और अध्यात्म की अविरल धारा कस्बे की फिजाओं में घुलने वाली है। जहां कस्बे के सुहारी सड़क मार्ग स्थित बादशाह की हौद मोक्षधाम में 07 मई गुरुवार से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शंखनाद होने जा रहा है। जहां आयोजकों ‌श्री ठाकुर ठाकुरानी एवं समस्त कस्बावासियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पितृ आह्वान में संकल्प लेने को लेकर समस्त श्रद्धालु, सनातन धर्म प्रेमी अपनी हाजिरी लगाकर मनोकामनाएं पूर्ण होने के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है जहां समस्त कस्बेवासी संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में पूरी तन्मयता के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं ताकि इस ज्ञान यज्ञ के भव्य आयोजन को अविस्मरणीय बनाया जा सके। इस आध्यात्मिक महोत्सव के संदर्भ में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए पितृ आह्वान में संकल्प लेने को लेकर समस्त कस्बेवासी और आयोजक श्री ठाकुर ठकुरानी एवं समस्त कस्बावासियों ने बताया कि कस्बे की सुहारी सड़क मार्ग स्थित बादशाह मोक्षधाम में 07 मई गुरुवार से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जहां इस कार्यक्रम का शुभारंभ 07 मई गुरुवार को सुबह 08 बजकर 15 से भव्य कलश यात्रा कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर से निकालने के साथ होगा। बैण्ड बाजे और धार्मिक भजनों की गूंज के बीच यह कलश यात्रा हिंडौन सड़क मार्ग स्थित प्राचीन कोठी वाले हनुमान जी मन्दिर प्रांगण से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी, जो सम्पूर्ण क्षेत्र को भक्तिमय परिवेश में सराबोर कर देगी। श्रद्धालुओं के लिए यह एक दुर्लभ अवसर होगा जब सामुहिक रूप से धर्म ध्वजा फहराते हुए इस पावन कथा का आगाज करेंगे। वहीं बादशाह की हौद मोक्षधाम में 07 मई गुरुवार से कथा व्यास पण्डित पुष्पेन्द्र मिश्र अपनी अमृतमयी वाणी से भक्तों को निहाल करेंगे। 07 मई गुरुवार से 14 मई गुरुवार तक प्रतिदिन दोपहर 03 बजे से सायं 07 बजे तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का वाचन किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर समस्त श्रद्धालु, सनातन धर्मप्रेमी और भक्त मण्डल के सदस्य इस पुनीत कार्य को सफल बनाने के लिए दिन रात सेवा में संलग्न है, जो सामुदायिक एकता और धार्मिक निष्ठा की एक अनुपम मिशाल पेश कर रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button