भरत पुर

मुख्यमंत्री के होमटाउन में गौवंश के शबो को काट काट कर बेचे जाने का मामला

नगरनिगम आयुक्त के बेतुके बयान पर सरकार ब प्रशासन की चुप्पी से आमजन में आक्रोश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिला मुख्यालय की लोहागढ़ गौशाला के भीतर मृत गायों का कत्ल कर बड़ी ही बेकदरी के साथ उनके मांस, हड्डी व चमड़े को बेचे जाने के मामले के खुलासे के बाद गोसेवको के साथ आमजन में आक्रोश फैल गया है। मामले को लेकर भरतपुर व डीग क्षेत्र के भाजपा विधायको, जनप्रतिनिधियों व कांग्रेस की सांसद के साथ पार्टी के जिला स्तरीय पदाधिकारियों की तरफ से कड़ा विरोध दर्ज करते इस अमानवीय कृत्य में शामिल नगरनिगम के अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की माँग की गई है। गुरुवार को जिला कांग्रेस ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को राज्य के मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते नगर निगम आयुक्त के उस बयान की तीखी निंदा की है जिसमें उन्होंने कथित तौर पर जगह की कमी के चलते गायों को दफनाने में असमर्थता जताई है। ज्ञापन में इस तरह के असंवेदनशील बयान देने बाले लापरवाह अधिकारियों को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की गई है। मामले को लेकर कानून के जानकारों का कहना है कि गौवंश के शबो को लेकर नगरनिगम आयुक्त के बयान पर उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कर उनके खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए। बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि मृत गोवंश के शवों से इस तरह से खिलवाड़ हुआ तो, बजरंग दल 3 दिन बाद नगर निगम के सामने धरना प्रदर्शन करेगा। बजरंग दल ने गुरुवार को नगरनिगम पर नारेबाजी भी की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button