खैरथल

टेउवास में पहुंचा ग्राम रथ अभियान, एलईडी वैन से योजनाओं की दी जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत शुक्रवार को किशनगढ़ बास विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत टेउवास में एलईडी वैन पहुंची। रथ के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी आकर्षक ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति के जरिए दी गई।
अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सरल एवं सहज भाषा में योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। एलईडी मोबाइल वैन पर योजनाओं से संबंधित वीडियो एवं संदेश प्रदर्शित किए गए, जिन्हें ग्रामीणों ने रुचि के साथ देखा।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें पहले कई योजनाओं की पूरी जानकारी नहीं थी, लेकिन इस पहल के माध्यम से अब वे योजनाओं को बेहतर ढंग से समझ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता अभियान गांवों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहे हैं।
9 मई को ग्राम रथों का रहेगा यह रूट
 जिला कलक्टर अतुल प्रकाश ने बताया कि किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत घीकाका, बघाना,जकोपुर, बीलाहेडी, एवं रामपुर गांवों में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही रामपुर में संध्या चौपाल आयोजित होगी, जिसमें आमजन की समस्याओं का समाधान एवं योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
इसी प्रकार मुंडावर विधानसभा क्षेत्र के सिहाली खुर्द, खानपुर अहीर एवं मंढा  गांवों में भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा मंढा में संध्या चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
तिजारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत महेशरा, कारोली, बनबीरपुर, बुरहेड़ा एवं झिवाना गांवों में भी ग्राम रथ के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा झिवाना में संध्या चौपाल आयोजित की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button