बरेली

ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया स्टाफ फेडरेशन के आवाहन पर लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन के आह्वान पर अपनी न्यायोचित एवं लंबित मांगों के समर्थन में देशभर में स्टेट बैंक कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन एवं हड़ताल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज बरेली परिक्षेत्र में भी स्टाफ सदस्यों ने प्रशासनिक कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर बैंक प्रबंधन के समक्ष अपनी मांगों को प्रभावी ढंग से उठाया।
प्रदर्शन का संचालन उप महामंत्री कामरेड नवींद्र कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि लंबे समय से लंबित कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों पर बैंक प्रबंधन एवं केंद्र सरकार द्वारा कोई गंभीर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसके कारण कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होना पड़ा है।
प्रदर्शन में कामरेड सुनील कुमार मित्तल पूर्व उप महामंत्री, पूजा कौशल (क्षेत्रीय सचिव), भूपेंद्र कुमार (क्षेत्रीय सचिव), विकास कुमार, मनोज कुमार (आंचलिक सचिव), मारूफ अली (सचिव), लीलाधर अध्यक्ष, अजय वीर सचिव, मनीष कुमार, ऋषभ त्रिपाठी सचिव, श्याम बाबू, राधे श्याम, सुरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button