दुमका

जनहित की परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, सड़क व भू-अर्जन कार्यों की हुई समीक्षा

Instructions to expedite public welfare projects, review of road and land acquisition works

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
दुमका। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में भू-अर्जन, पथ निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) एवं रेलवे से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों में आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई।n उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने बासुकीनाथ-देवघर पथ निर्माण कार्य को आगामी 20 दिनों के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया। वहीं बासुकीनाथ-दुमका पथ निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि श्रावण माह से पूर्व निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूरा किया जाए, ताकि आम लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। बैठक के दौरान लंबित दाखिल-खारिज मामलों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को इन मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदनों को लंबित नहीं रखने तथा सभी कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। इसके अतिरिक्त राजस्व, आंतरिक संसाधन एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण सुनिश्चित करने तथा आपदा प्रबंधन के लिए आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता बनाए रखने का निर्देश दिया। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, भू-अर्जन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने तथा जनहित से जुड़ी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर समाहर्ता, जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button