शामली

थानाभवन पुलिस ने दो युवकों को अवैध छुरों सहित दबोचा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
थानाभवन। जनपद में चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के तहत थाना थानाभवन पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध छुरे बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित शुक्ला के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी थानाभवन श्री अमरदीप मौर्य के नेतृत्व में थाना थानाभवन पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में आसिफ पुत्र इरफान निवासी मोहल्ला झंडा चौक कस्बा एवं थाना बाबरी तथा सारंग शर्मा उर्फ मन्नू शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा निवासी झंडा चौक शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो अवैध छुरे बरामद किए हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना थानाभवन पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विपिन कुमार, उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर, हेड कांस्टेबल अंकुर, अरविंद एवं संदीप शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button