शामली
झिंझाना पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस समेत युवक को दबोचा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झिंझाना। जनपद में चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के तहत थाना झिंझाना पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित शुक्ला के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के नेतृत्व में थाना झिंझाना पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने जयराम पुत्र रतीराम निवासी ग्राम खानपुर कलां थाना झिंझाना को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल शेखर एवं कांस्टेबल शिवम शामिल रहे।
