जालौन
भाजपा ने हंसराज विश्वकर्मा को राज्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में विधायक हंसराज विश्वकर्मा के राज्यमंत्री बनने पर विश्वकर्मा पांचाल समाज खुशी से झूम उठा। जैसे ही हंसराज विश्वकर्मा ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली तो विश्वकर्मा पांचाल समाज के लोग पांचाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष संदीप पांचाल के कोंच जालौन बाईपास चौराहे पर स्थिति आवास पर एकत्रित हुए और खुशी मनाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई और निकलते हुए लोगों को मिठाईया बांटी इसी बीच संदीप पांचाल ने कहा कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने पिछडे समाज के एम एल सी हंसराज विश्वकर्मा को राज्यमंत्री बनाकर पांचाल विश्वकर्मा समाज को विकासित होने का मौका दिया
इस मौके पर सुनील विश्वकर्मा, रवीन्द्र शर्मा, जयप्रकाश राठौर, रमाशंकर पांचाल, रामनरेश पांचाल,विष्णु निरंजन दादा, प्रीति सिंह जूदेव, बंदना पांचाल, बिनीता पांचाल, रोहित पांचाल, बलवान पांचाल मोनू, दीपांशु सविता राघवेन्द्र पांचाल ,रामकुमार रिनिंया आदि भाजपाई शामिल रहे

