गोड्डा

पीएमएफएमई जागरूकता शिविर का आयोजन

फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने पर 35 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध : महाप्रबंधक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। जिला उद्योग केंद्र के सभागार में रैंप योजना अंतर्गत Thematic Camp on PMFME के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के उद्यमियों, स्वरोजगार से जुड़े युवाओं एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने के इच्छुक लोगों को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम में उपस्थित उद्यमियों के बीच उद्यम पंजीकरण (Udyam Registration), पीएमएफएमई योजना के लाभ, आवेदन प्रक्रिया, बैंकिंग सहायता, अनुदान प्रावधान एवं स्वरोजगार के अवसरों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रमाकांत चतुर्वेदी ने उपस्थित उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने पर सरकार द्वारा 35 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह योजना स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन एवं सूक्ष्म उद्यमों को बढ़ावा देने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं एवं उद्यमियों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
शिविर के दौरान ऑन-द-स्पॉट विभिन्न सेवाएं भी प्रदान की गईं। कार्यक्रम में कुल 17 ऑन-द-स्पॉट पीएमएफएमई रजिस्ट्रेशन किए गए। वहीं 04 मामलों को डीआरपी से डीएनओ स्तर तक अग्रसारित किया गया तथा 04 आवेदन डीएनओ से बैंक को अग्रेषित किए गए। इसके अतिरिक्त 25 पीएमएफएमई आवेदन प्राप्त हुए। कार्यक्रम में कुल 79 प्रतिभागियों की उपस्थिति दर्ज की गई। मौके पर में ईओडीबी प्रबंधक मनीष कुमार, जिला उद्यमी समन्वयक देवव्रत कुमार, वरीय क्लस्टर प्रबंधक अब्दुल कादिर तथा मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्योग विकास बोर्ड, गोड्डा के सभी प्रखंड उद्यमी  समन्वयक उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button