ललितपुर

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर ललितपुर में गूंजा ऊँ नम: शिवाय

हजारिया महादेव मंदिर में हुआ भव्य आयोजन

विधायक व नपाध्यक्ष की मौजूदगी में रुद्राभिषेक, आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष तथा मंदिर के पुनरुद्धार के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम शहर के सुमेरा तालाब स्थित श्रीश्री हजारिया महादेव मंदिर में संपन्न हुआ, जहां जनप्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों और श्रद्धालुओं की सहभागिता से वातावरण भक्तिमय हो उठा। मुख्य अतिथि विधायक रामरतन कुशवाहा तथा नपाध्यक्ष सोनाली जैन उपस्थित रहीं। शुरुआत शिवालय में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक, पूजन और महाआरती से हुई। इसके बाद संगीतमय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित श्रद्धालुओं ने सराहा। सोमनाथ स्वाभिमान पर आधारित विशेष बुकलेट का वितरण जनप्रतिनिधियों के माध्यम से किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं से ऊं नम: शिवाय मंत्र लेखन कराया गया और प्रसाद वितरण किया गया। इसी क्रम में सोमनाथ में आयोजित प्रधानमंत्री के ज्योतिर्लिंग कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट कलेक्ट्रेट सभागार में भी देखा गया। इस दौरान डीडीओ अतिरंजन सिंह, प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल, सीवीओ, डीडी कृषि, पर्यटन अधिकारी हेमलता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सुम्मेरा तालाब स्थित हजारिया महादेव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पर्यटन अधिकारी श्रीमती हेमलता, पर्यटन मित्र फिरोज इकबाल, गब्बर सिंह, कपिल नामदेव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वहीं मड़ावरा के वन विभाग परिसर स्थित शिवालय में मंत्रोच्चार, जाप और जलाभिषेक का आयोजन किया गया, जिसमें तहसील व वन विभाग का स्टाफ मौजूद रहा। वहीं जखौरा स्थित टेकरी धाम मंदिर में भी जनसहभागिता के साथ रुद्राभिषेक और आरती का आयोजन हुआ, जिसमें बीडीओ सौरभ वर्णवाल एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के आयोजनों ने पूरे जनपद में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्र स्वाभिमान का संदेश दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button