असम

नलबाड़ी के प्रभावशाली भाजपा नेता चंद्रमोहन पटोवारी को डॉ. हिमंत बिस्वा शर्मा मंत्रिमंडल में विशेष मंत्री पद देने की मांग।

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

असम के नलबाड़ी के शक्तिशाली नेता एवं हाल ही में गठित तीहु विधानसभा क्षेत्र के माध्यम से 2026 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रातुल पटोवारी को 26496 भारी मतों से हराकर विधानसभा सदस्य चुने गए पूर्व मंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रमोहन पटोवारी को इस बार डॉ. हिमंत बिस्वा शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा गठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल में विशेष मंत्री पद प्रदान करने की मांग तीहु विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ यहां के कई संगठनों ने तेज कर दी है। नलबाड़ी जिले की राजनीति में गहरी पैठ रखने वाले चंद्रमोहन पटोवारी ने हाल के विधानसभा चुनाव में अपनी मजबूत संगठनात्मक क्षमता का परिचय देते हुए कांग्रेस के युवा नेता रातुल पटोवारी को करारी शिकस्त दी थी। भाजपा के बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पहचाने जाने वाले पटोवारी को पूर्व मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा के नेतृत्व में गठित नई सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने की मांग क्षेत्रीय संगठनों ने जोरदार ढंग से उठाई है। तीहु विधानसभा क्षेत्र , जो हाल ही में नलबाड़ी में गठित एक प्रमुख विधानसभा चुनाव क्षेत्र है, वहां के लोगों ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि चंद्रमोहन पटोवारी जैसे समर्पित नेता को विशेष मंत्री पद प्रदान करना न केवल नलबाड़ी के विकास के लिए जरूरी है, बल्कि भाजपा गठबंधन की क्षेत्रीय मजबूती को भी सुनिश्चित करेगा। विधानसभा क्षेत्र के सचेत लोगों ने कहा, “पटोवारी ने चुनाव में अपनी मेहनत से भाजपा को नलबाड़ी में मजबूत आधार प्रदान किया। अब उन्हें डॉ. शर्मा के मंत्रिमंडल में स्थान देकर उनकी क्षमता का उपयोग करना चाहिए। “इस मांग को समर्थन देते हुए नलबाड़ी जिले के विभिन्न संगठनों ने भी एकजुट होकर आवाज बुलंद की है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पटोवारी को मंत्री पद मिलने से नलबाड़ी में भाजपा का वर्चस्व और मजबूत होगा, खासकर आने वाले  चुनावों को ध्यान में रखते हुए। आज डॉ. हिमंत बिस्वा शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार गठन के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं जोरों पर हैं। ऐसे में तीहु विधानसभा क्षेत्र के लोगों और कई संगठनों की यह मांग भाजपा हाईकॉमांड के लिए एक महत्वपूर्ण संकेत है। चंद्रमोहन पटोवारी ने स्वयं कहा था , “मेरा लक्ष्य नलबाड़ी का सर्वांगीण विकास है। यदि मुझे अवसर मिला तो मैं पूरे समर्पण से कार्य करूंगा। “यह मांग नलबाड़ी की राजनीति में नया मोड़ ला सकती है, जहां भाजपा गठबंधन अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए स्थानीय नेताओं को प्राथमिकता दे रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button