भरत पुर

जिला कलक्टर उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में भुसावर में मिले आमजन से

पात्रजनों को लाभान्वित कर जन समस्याओं को समयबद्ध समाधान करें- जिला कलक्टर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर । जिला कलक्टर कमर चौधरी ने गुरुवार को भुसावर में उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में भाग लेकर आम लोगों के परिवाद सुने तथा सम्बन्धित विभागों से जानकारी लेकर समस्याओं का मौके पर निराकरण करवाया। जनसुनवाई में 30 से अधिक परिवाद प्राप्त हुए।

जिला कलक्टर ने जनसुनवाई के दौरान उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन को त्वरित राहत प्रदान करना है तथा प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का गंभीरता से निर्वहन करें। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पेयजल, विद्युत, सड़क, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं के परिवाद प्रस्तुत किये।
जनसुनवाई के दौरान कई परिवादों का मौके पर ही समाधान कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की गई, जबकि शेष प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग कर आमजन को अनावश्यक परेशानी से बचाया जाए। जनसुनवाई के दौरान अवैध खनन, अतिक्रमण, पेयजल संकट, बिजली कटौती, चिकित्सा सुविधाओं की कमी, सड़क एवं सफाई व्यवस्था में सुधार के संबन्ध में परिवाद प्राप्त हुए।।
जिला कलक्टर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से राज्य सरकार की जनहित की योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की ानकारी लेकर सभी पात्रजनों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी में आमजन को पानी एवं बिजली की किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी राधेश्याम मीणा, तहसीलदार अभयराज सिंह, विकास अधिकारी जे पी बुनकर सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
अधिकारी उपस्थित रहे।
थाने का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा-
जिला कलक्टर भुसावर थाना परिसर का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेख संधारण, मालखाना, रिकॉर्ड रूम, महिला हेल्प डेस्क एवं आमजन के लिए उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैर ओमप्रकाश मीणा, पुलिस उपाधीक्षक वीरेन्द्र शर्मा, थानाधिकारी रामदयाल मीणा से क्षेत्र की कानून व्यवस्थाओं को लेकर चर्चाएं की गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button