
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। खैरथल में लम्बे समय से बकाया मानदेय, मानदेय वृद्धि, और ठेकेदारी व्यवस्था के विरूद्ध जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल गुरूवार को समाप्त हो गई है। प्रशासन के साथ बातचीत और सहमति बनने के बाद कर्मचारियों ने काम पर लौटने का फैसला किया है।
शहर के वाल्मिक धर्मशाला मे आज सफाई कर्मचारियों की बड़ी सभा हुई उसके बाद अपनी मांगों के समर्थन मे नारे बाजी करते हुए जिला सचिवालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा एडीएम शिवपाल जाट ने वाल्मिकी सेना के पदाधिकारियों से आयुक्त मुकेश शर्मा की मौजूदगी मे वार्ता की और सहमति बनने के बाद सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी बताया गया कि ठेका सफाई कर्मियों को मासिक मानदेय दस हजार रूपये दिया जाएगा। और रविवार की छूट्टी का मानदेय नही काटा जायेगा
प्रशासन ने कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाया है
नेता प्रतिपक्ष विक्रम सिंह चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस ने भी कर्मचारियों के समर्थन में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था।
इस हड़ताल के कारण शहर में काफी समय से कचरे के ढेर लगे हुए थे, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सफाई व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई है। शहर के वार्डों, गलियों और मोहल्लों में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बदबू और गंदगी के कारण लोगों में रोष बढ़ता जा रहा था। हड़ताल समाप्त होने से लोगो को राहत मिलेगी


