झारखंड

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से नवप्रोन्नत संयुक्त सचिव अधिकारियों की शिष्टाचार मुलाकात

Courtesy meeting of newly promoted Joint Secretary officers with Chief Minister Hemant Soren

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। सीएम हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सभी नवप्रोन्नत अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सरकार की जनहित, सुशासन एवं विकासात्मक योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बैठक में राज्य के मुख्य सचिव Avinash Kumar भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले नवप्रोन्नत अधिकारियों में प्रवीण प्रकाश, विद्या भूषण कुमार, सचिंद्र बड़ाईक, प्रेम तिवारी, सत्यवीर रजक, सुमन पाठक, अमित बेसरा, महेंद्र कुमार, मोनी कुमारी, मोनिका रानी टूटी, रंजीत लोहरा, विजय विरुआ, मनीषा तिर्की, एनी सरोजिनी तिर्की एवं गीतांजलि शामिल थीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button