शामली

53 लाख रुपये की स्मैक बरामद, तस्करी में लिप्त आरोपी से पूछताछ जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो 

शामली। थाना कोतवाली शामली पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी की निशानदेही पर 265 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 53 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 19 फरवरी 2026 को थाना कोतवाली शामली पुलिस ने ग्राम खेड़ी करमू निवासी सुमित पुत्र कंवरपाल को 128 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में थाना कोतवाली शामली पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क की पड़ताल में ग्राम खेड़ी करमू निवासी विपिन कुमार पुत्र जयकृत का नाम भी सामने आया।

बताया गया कि आरोपी विपिन कुमार ने 30 अप्रैल 2026 को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर पुलिस टीम आरोपी को जिला कारागार मुजफ्फरनगर से पीसीआर पर लेकर आई और उसकी निशानदेही पर 265 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क की भी जांच जारी है।बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मौहम्मद जहांगीर, हेड कांस्टेबल राजीव और कांस्टेबल सौरव धामा शामिल रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button