कानपुर

भारत उत्थान फाउंडेशन द्वारा सुभाष पब्लिक स्कूल ए-ब्लॉक में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

कानपुर : भारत उत्थान फाउंडेशन द्वारा सुभाष पब्लिक स्कूल ए-ब्लॉक किदवई नगर में धनवंतरी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ उठाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पार्षद अभिनव शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. सी.के. शुक्ला उपस्थित रहे। फाउंडेशन की संस्थापक प्रतिभा तिवारी एवं राष्ट्रीय सचिव अमिता चतुर्वेदी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। शिविर में डॉ. पी.के. सिंह (फिजिशियन), डॉ. आर्यन श्रीवास्तव (डेंटल एवं ओरल सर्जन), शिवानी, अनुराग, गोविंद, मयंक एवं राजेश सहित मेडिकल टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर भारत उत्थान फाउंडेशन ने सुभाष पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल विनी कपूर एवं विद्यालय स्टाफ का आभार व्यक्त किया। फाउंडेशन लगातार समाज सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button