बरेली

दर्दनाक सडक हादसा गैस सिलिंडर लेने निकले दो दोस्तों को वाहन ने रौंदा- मौके पर ही तोड़ा दम

रिठौरा में पसरा मातम', 18 साल के रवि और 16 साल के रोहित की मौत- मां हुई बेहोश, अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में दो नाबालिग दोस्तों की जान चली गई। रिठौरा कस्बा निवासी 18 साल का रवि उर्फ भूरा और 16 साल का रोहित गैस सिलिंडर भरवाने बाइक से निकले थे। नवदिया झादा चौराहे के पास विजेजमर्ज ढाबा के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत
राहगीरों ने तुरंत बिथरी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
दोनों परिवारों में टूटा दुखों का पहाड़
रवि मोहल्ला काहरान का रहने वाला था। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का रवि था। पिता ढांकनलाल फुटपाथ पर चश्मा-बेल्ट बेचकर घर चलाते हैं। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां नन्हीं देवी बेहोश हो गईं।
वहीं रोहित मोहल्ला कुर्मियान का रहने वाला था। दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। पिता बाबू का बचपन में ही निधन हो गया था। हादसे के वक्त मां पीतम देवी घर पर नहीं थीं। खबर मिलते ही बदहवास होकर रो पड़ीं।
रिठौरा में पसरा मातम
एक साथ दो जवान मौतों से पूरे रिठौरा कस्बे में मातम पसरा है। दोनों दोस्त एक साथ गैस सिलिंडर लेने निकले थे, लेकिन घर वापस नहीं लौटे। पुलिस CCTV खंगालकर आरोपी वाहन की पहचान में जुटी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button