झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति के पाकुड़ आगमन को लेकर की गई बैठक
A meeting was held regarding the arrival of Honorable Justice of Jharkhand High Court in Pakur.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति संजय प्रसाद के प्रस्तावित पाकुड़ आगमन एवं आगामी कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडे की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था, सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, स्वागत, आवासन तथा अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री दिवाकर पांडे ने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। बैठक में उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, वन प्रमंडल पदाधिकारी, फैमिली जज, डालसा सचिव, परियोजना निदेशक आईटीडीए, अपर समाहर्ता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।



