पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में चोरी करते पकड़ी गई दो महिलाएं नकदी व सामान बरामद
Two women caught stealing in Pakur Nagar police station area, cash and goods recovered

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो ।
पाकुड़ के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैंक कॉलोनी में मंगलवार को चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो महिलाओं को पकड़ लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंचन कुमारी, पति नंदलाल पाल के घर में चोरी करते हुए दोनों महिलाओं को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ा गया। पुलिस ने गिरफ्तार महिलाओं के पास से चोरी किया गया कांसा का एक लोटा, एक पर्स तथा नकद 1242 रुपये बरामद किए हैं। इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 108/26 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार महिला की पहचान नेहा बेद, पति आमिर बेद, निवासी पांडूसर, थाना दुबराजपुर, जिला पश्चिम वर्धमान (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, मामले में शामिल एक नाबालिग लड़की को बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।



