
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर उपखण्ड क्षेत्र के गांव पथैना में आज 21 मई गुरुवार से श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के माहौल में हुआ। जहां भागवत कथा से पूर्व पथैना में भव्य कलश यात्रा निकाली गई,,जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्वालुओं ने भाग लेकर धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वहीं भागवत कथा के प्रथम दिन यजमान के रुप में सेवानिवृत मंगती सिंह ,किशोर सिंह वैध एवं उदलसिंह हवलदार आदि भक्त मौजूद रहे जिन्होंने विधी विधान पूर्वक पूजा अर्चना सम्पन्न करवाई गई । कलश यात्रा के दौरान सैकड़ों महिलाएं रंग बिरंगे परिधान पहन कर सिर पर कलश धारण कर भगवान के जयकारों और संकीर्तन के बीच भक्तिभाव से झूमती नजर आई। वहीं भागवत कथा के प्रथम दिवस पर कथा वाचक पण्डित चन्द्रमोहन आचार्य जी ने श्रीमद् भागवत कथा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं,बल्कि मानव जीवन को दिशा देने वाला महाग्रंथ है। भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं,और आत्मिक शांति की प्राप्ति होती है।और उन्होंने अपने प्रवचन में उपस्थित सैकड़ो श्रद्धालुओं को बताया कि भागवत कथा श्रवण कराते हुए कहा कि मनुष्य को धर्म,भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।



