स्वर्गीय राजीव गांधी पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि मनाई गई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भरतपुर। कांग्रेस कमेटी डीग के अध्यक्ष राजीव चौधरी के नेतृत्व में गुरुवार को स्वर्गीय राजीव गांधी पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि मनाई गई। स्वर्गीय राजीव गांधी भारत में कंप्यूटर जगत के दूरदर्शी होते हुए जनक थे उनके नेतृत्व मे 1985में कांग्रेस पार्टी को अभूतपूर्ण बहुमत मिला था नगर निकाय और पंचायती राज में महिलाओं को आरक्षण युवाओं को 18वर्ष की उम्र में मतदान का अधिकार। ग्रामीण क्षेत्रों में संरचनात्मक विकास के लिए मनरेगा का कानून, शिक्षा का अधिकार,व स्वास्थ्य का अधिकार तथा वित्त आयोग द्वारा पंचायतों को ग्रामीण विकास के लिए धन उपलब्ध करवाना ओर कंप्यूटर तकनीकी का विकास कर विश्व पटल पर भारतीय अर्थव्यवस्था को खड़ा करना इसके साथ की भारत की पर कैपिटल इनकम बढ़ाना इत्यादि योगदान रहा । श्री राजीव चौधरी डीग जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी के द्वारा नीट परीक्षा में हुऐ पेपर लीक तथा 22लाख युवाओं के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ के विरोध में, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन में डीग ब्लॉक, कुम्हेर ब्लॉक , खोह ब्लॉक,नगर ब्लॉक ओर कामा ब्लॉक से भारी संख्या में कार्यकर्ता रवाना हुए ।डीग ओर कुम्हेर ब्लॉक से रवाना हुए कार्यकर्ताओं में श्री यदुवीर सिंह सिनसिनी,श्री रानवीर सिंह ताखा श्री भारत सिंह ताखा ,श्री नरेंद्र मीणा चकमीना ,श्री अनुराग पला , कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश मीणा ,जन अभाग के अध्यक्ष श्री राहुल सोनी , पर्यावरण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रेम सिंह प्रजापत,गजराज और धर्मेंद्र पेंघौर , श्यामवीर विनोद कुम्हेर,श्री पंकज भूषण डीग ब्लॉक अध्यक्ष , पूरान सिंह बडेसरा, दलवीर कसौट,राजू मीणा चंद्रशेखर बोरई, हंडू सह, अजय भटवाली , अनुरोध सितारा , अनिरुद्ध बांसरोली, पिंटू सबोरा, इत्यादि कांग्रेस कार्यकर्ता दर्जनों गाड़ियों से जयपुर के लिए रवाना हुए ।



