रामपुर शाहबाद
बेस्ट माइंड एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के कार्यक्रम में शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन ने बांटा शरबत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। बेस्ट माइंड एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी समेत कई सामाजिक संगठनों ने गुरुवार को शाहबाद के रामपुर चौराहे पर शरबत वितरण किया। शरबत वितरण कार्यक्रम में शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर्ड के पदाधिकारी भी पहुंचे और लोगों को रोककर रोककर मीठा पानी पिलाया। शरबत वितरण कार्यक्रम सुबह से ही शुरू हो गया था, जो कि दोपहर तक चला। तेज धूप और उमस के कारण ठंडा शरबत ने लोगो और राहगीरों को राहत पहुंचाई। कार्यक्रम में शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आफताब, महासचिव सिफत मियां, कार्यकारी अध्यक्ष राजीव भटनागर, संगठन मंत्री विनोद गुप्ता, बेस्ट माइंड एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के प्रबंधक सुमित कश्यप, व्यापार मण्डल के नगराध्यक्ष मुकेश चंद गुप्ता, नगर महामंत्री गोरे खां, दिनेश कुमार, रोहन कश्यप आदि रहे।


