रामपुर शाहबाद

बर्तन कारोबारी,नगर में गोली लगने से पति-पत्नी की मौत 

सुसाइड या मर्डर, पुलिस की जांच में खुलेंगे राज 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। नगर के मुख्य बाजार स्थित मकान में गोली लगने से दंपति की मौत के बाद हड़कंप मच गया, आसपास के लोगों की भीड़ मकान के बाहर जमा हो गई। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू की। घटनास्थल से लाइसेंसी रायफल भी मिली है। एसपी सोमेंद्र मीना और एएसपी अनुराग सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना कर सभी बिंदुओं पर जांच के निर्देश दिए। नगर के बजरंग चौक निवासी सुनील रस्तोगी (50) और पत्नी नेहा रस्तोगी (47) के शव उनके मकान की छत पर पड़े मिले। उनके घर के नीचे उनकी बर्तन की दुकान है। घर में उनका बेटा पीयूष रस्तोगी और बेटी कृषि साथ में थे। बेटी ने बताया कि बुधवार रात को सभी लोगों ने एकसाथ खाना खाया। गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वो भागकर छत पर गए तो वहां पर मम्मी-पापा के शव खून से लथपथ पड़े हुए थे। सूचना पर सीओ देवकीनंदन, कोतवाल प्रदीप कुमार और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी। एसपी सोमेंद्र मीना ने बताया कि शाहबाद में गोली लगने से पति पत्नी की मौत हुई है, हमने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घर से एक डायरी भी मिली है। परिजनों ने बताया है कि असलह साफ करने के दौरान हादसा हुआ है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button