हापुड़

हापुड़ में देर रात पावर कट से फूटा लोगों का गुस्सा, बिजली घर पर जमकर हंगामा…

थाना प्रभारी का अनाउंस - घर चले जाइए ,नहीं तो मुकदमा लिखवा दूंगा । अभी गर्मी से परेशान हैं , फिर मुकदमे से भी परेशान हो जाएंगे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ – यूपी के हापुड़ में भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती से देर रात लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। घंटों तक बिजली सप्लाई बाधित रहने से परेशान स्थानीय लोग दिल्ली रोड स्थित बिजली घर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द बिजली सप्लाई बहाल करने की मांग की। लोगों का आरोप है कि कई मोहल्लों में घंटों से बिजली नहीं आ रही, जिससे भीषण गर्मी में लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है।

हंगामे की सूचना मिलते ही हापुड नगर कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति बिगड़ती देख उन्होंने  लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान थाना प्रभारी ने लोगों से सड़क खाली करने की अपील करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने पर कार्रवाई की जाएगी। घर चले जाइए ,नहीं तो मुकदमा लिखवा दूंगा । अभी गर्मी से परेशान हैं , फिर मुकदमे से भी परेशान हो जाएंगे । इसके बाद भीड़ को सड़क से हटाया गया ।

फिलहाल दिल्ली रोड स्थित बिजली घर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया । मामला हापुड़ के दिल्ली रोड स्थित बिजली घर का है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button