गाजियाबाद

पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप

महिला ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी तहसील क्षेत्र के ग्राम अफजलपुर निवासी एक महिला ने कुछ लोगों पर पैतृक कृषि भूमि पर अवैध कब्जा करने की कोशिश, मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने जिलाधिकारी से मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और  अपने परिवार की सुरक्षा किए जाने की मांग की है।
ग्राम अफजलपुर निवासी सुनीता पत्नी अजन पाल द्वारा जिलाधिकारी को दिए गए अपने शिकायती पत्र में बताया गया कि उनकी दादालाई कृषि भूमि को कथित रूप से साजिश के तहत कुछ लोगों द्वारा गलत व अवैध तरीके से अपने नाम कराने का प्रयास किया जा रहा है। महिला का आरोप है कि 16 मई  को कुछ लोग हथियारों के साथ उनके घर और खेत पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट व तोड़फोड़ की। आरोप है कि इस दौरान महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया।
पीड़िता का कहना है कि संबंधित भूमि का मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इसके बावजूद विपक्षियों द्वारा दबाव बनाकर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि थाना टीला मोड में शिकायत देने के बावजूद  पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की महिला ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button