भरत पुर

भजनों की सरिता में श्रद्वालुओं ने लगाए गोते

शीतला माता मन्दिर पर हुआ भजनामृत रसगंगा एवं जगराते का भव्य आयोजन

भजनों पर नृत्य कर झूमें श्रद्वालु 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर में 22 मई शुक्रवार को देर सायंकाल शीतला माता भक्त मण्डल के संयुक्त तत्वाधान में विशाल भजनामृत रसगंगा जगराते का आयोजन पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष में किया गया। जिसमें स्थानीय एवं दुर दराज के विभिन्न श्रेत्रों से पधारे हुए गायक कलाकारों द्वारा माता की भेटें सुनाकर मां की महिमा का गुणगान किया गया। वहीं हिंन्डोंन सड़क मार्ग स्थित शीतला माता मन्दिर के पुजारी गोविन्दा भगत प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर 22 मई शुक्रवार को शीतला माता मन्दिर के परिसर में समस्त शीतला भक्त मण्डल और कस्बेवासियों के सहयोग से भजनामृत रसगंगा जगराते का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ माता की ज्योति प्रज्ज्वलित के साथ माता का बाना लगाकर देर सांयकाल किया गया। जहां स्थानीय एवं दुर दराज के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे गायक कलाकार रामकिशन सैनी,तेजसिंह अकेला और एस के म्युजिकल ग्रुप पथैना ने मां भगवती साउण्ड सेन्टर के ऑपरेटर दीपक गुप्ता ने मधुर आवाज़ में एक से बढ़कर एक भजन,भेंट,लागुरिया और शीतला माता की महिमा का गुणगान किया। वहीं मन्दिर परिसर में आयोजित भजनामृत रसगंगा जगराते में कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र से पधारे हुए मां के भक्त, श्रद्वालु,लागुरिया माता के दरबार में अपनी हाजरी लगाकर मनोकामनाएं मांगते हुए भजनामृत रसगंगा जगराते में शामिल हुए। भजनामृत रसगंगा का समापन आरती के बाद हलवा,चना की प्रसादी वितरण के साथ हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button