हजारीबाग
चार ट्रकों में जोरदार टक्कर तीन गंभीर रूप से घायल एक मौके पर मौत।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ चरही थाना क्षेत्र के ओभर ब्रिज के पास एनएच-33 के समीप महेंद्र होटल स्थित एक ट्रेलर ने पीछे से दो कंटेनर और एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया।जिस क्रम में कंटेनर के चालक की मौके पर मौत हो गई।वहीँ अन्य ट्रकों के उप चालक गंभीर रूप से घायल हो गये।इसकी जानकारी मिलते ही चरही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया गया।जबकि ट्रेलर के चालक घन्टों अंदर ही फसा रहा।पुलिस ने हाईड्रा को मंगा कर फंसे चालक को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया गया।बताया जाता की ट्रेलर नंबर बीआर 52 जी/7513 बिहार के नवादा जिले के कमलापूर से ईंट लादकर रांची की ओर जा रहा था।चरही के पास ओभर ब्रिज के समीप लाइन होटल स्थित दो कंटेनर और एक ट्रक पहले से ही खड़े थे।जिसका चालक चाय पी रहे थे।औऱ उप चालक अपने-अपने वाहन के गेट लोक कर रहे थे।इतने एक बस गाड़ी उसी के समीप बीच सड़क पर खड़ी कर सवारी को उतार रहा था।इतने में पीछे आ रहे ट्रेलर चालक ने बस को सामने देख अनियंत्रित हो गया।पहले खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया।जिस कारण ट्रेलर के परखच्चे उड़ गए।चालक अंदर में ही फसकर दम तोड़ दिया।जबकि तीनों ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गये।बताया जाता है कि पूर्व से खड़े कंटेनर ट्रक नंबर यू पी 83बीटी/4773 जो हरियाणा के पानीपत से प्लास्टिक के दाना को लादकर विशाखापट्टनम जा रहा था।वहीँ पर दो एक ट्रक और कंटेनर खड़े थे।जिसको अपने में ले लिया।इस क्रम में ट्रेलर चालक नवादा जिले के कमलापूर निवासी निवलेश कुमार यादव (35 वर्ष) की मौत हो गई।इसके उप चालक हीरा (18 वर्ष),यूपी के ऐटा फारुखाबाद निवासी चुनी सिंह (35 वर्ष) औऱ संजय कुमार (40 वर्ष)गंभीर रूप से घायल हो गये।चरही पुलिस ने सभी क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में में ले लिया।




