हजारीबाग

मुफस्सिल थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की हुई बैठक।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हजारीबाग मुफस्सिल थाना परिसर में रविवार को बकरीद  त्योहार 2026 को लेकर शांति समिति का बैठक किया गया जिसकी अध्यक्षता अंचल अधिकारी सदर और इंस्पेक्टर विद्यावती अहोदर ने किया। संचालन मुफ्फसिल थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह की ने किया। भाई अंचल अधिकारी ने शांतिपूर्ण बकरीद त्यौहार को मनाने के लिए लोगों से आग्रह किया। इंस्पेक्टर में भी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सभी लोगों से शांतिपूर्ण साथ बकरीद पर को मनाने के लिए कहा आगे या भी कहा किया जाए किसी प्रकार की कोई घटना दुर्घटना होती है तो तुरंत थाना को सूचना दे। वही मुफस्सिल थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि यह त्यौहार मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मेरे लिए पहली बार है क्योंकि मुफस्सिल थाना में थाना प्रभारी के रूप में आया हूं और मैं आप लोगों से आग्रह करता हूं कि बकरीद का त्यौहार शांतिपूर्ण एवं धूमधाम के साथ मना है किसी भी प्रकार से माहौल को बिगड़ने का प्रयास न करें अगर कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की त्योहारों में माहौल को खराब और बिगड़ने का प्रयास करते हैं तो आप लोग मेरे नंबर पर कॉल करके सूचना दे अन्यथा थाना में सूचना दें। और सबसे जरूरी सोशल मीडिया पर किसी प्रकार का भड़काओ जैसे पोस्ट ना करें अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शांति समिति की बैठक में मुख्य रूप से रामेश्वर यादव प्रभु दयाल अलाउद्दीन अंसारी मोहम्मद मो० नसीम अंसारी मोहम्मद अशरफ अंसारी जमील अंसारी  भारत सिंह असगर अली रफीक अंसारी उमेश प्रसाद अविनाश सिंह एजाज आलम प्रभु प्रसाद दशरथ यादव सुरेश यादव बबलू टर्की लाल धारी राम एक शर्मा दिलीप प्रसाद बालेश्वर कुमार के साथ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button