शामली
धान रोप रहे मजदूरों के मोबाइल चोरी, बकरा और बैटरियां भी ले गए बदमाश
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना। बीतीरात बदमाशों ने चौसाना बाईपास मार्ग पर खडे दो ट्रको से हजारे की कीमत केे चार बेटरो को चोरी कर लिया और फरार हो गये। सुबह होने पर पीडितो को घटना की जानकारी मिली।घटना की जानकारी डायल 112 को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुॅचकर जांच की,जबकि एक अन्य पक्ष ने पुलिस को शिकायतीपत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। वही दूसरी ओर उसी मौहल्ले मे एक लुकमान नाम के एक व्यक्ति का एक बाइक सवार दो बदमाशों ने बकरा चोरी कर लिया और फरार हो गए। बकरीद से पूर्व बकरे भी सुरक्षित नही रहे है। जो लोगो के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
चौसाना चौकी क्षैत्र में पिछले चौबीस घंटे के भीतर बाइक सवारांे बदमाशों ने चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देकर दहशत फैला दी। गढी हसनपुर के जंगल मे धान की रूपाई कर रहे बिहार के दो मजदूरों का बदमाशों ने मोबाईल चोरी कर लिया और रोकने का प्रयास किया लेकिन सभी फरार हो गए। घटना के बाद पीडितो ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। वही दूसरी ओर बीतीरात बाईपास मार्ग निवासी नौशाद पुत्र नवाज अली के घर के बाहर उसका ही ट्रक खडा था। करीब एक बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने ट्रक मे लगे बैटरो को चोरी कर लिया और फरार हो गए।घटना मे दो ट्रको निशाना बनाया गया। चार बैटरो की कीमत करीब 80 हजार बताई गई है। वही दूसरी ओर लुकमान के घर पर बंधे बकरे को भी बदमाशों ने चोरी कर लिया।पीडितो का दावा है कि सीसीटीवी मे कैद घटना मे एक बाइक सवार दो बदमाश बकरे को चोरी कर ले गए। पीडितो ने घटना के बाद बदमाशों की तलाश की लेकिन उनको कोई पता नही लगा। बकरीद से पूर्व बकरो की चोरी ने लोगो का चैन हराम कर लिया है। वही पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर घटना की जांच की जा रही है।

