शामली
दथेडा में मिठाई विक्रेता बोला लूट भी हुई, अब धमकियां भी मिल रहीं
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना। दथेडा मे बीते 27 अप्रेल को मिठाई विक्रेता से नगदी की लूट के मामले में करीब एक महीना बीतने के बाद भी कोई कार्यवाही नही हो सकी। पीडित ने एसपी शामली से भी कार्यवाही की गुहार लगाई पर नतीजा शून्य रहा। आरोप है कि शुक्रवार को पीडित ने दुकान खोली तो आरोपी फिर से आ धमके और दुकान खोलने व पुलिस कार्यवाही पर धमकाया गया। वही पुलिस मामले को आपसी विवाद से जुडा बता रही है। पीडित ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी को भी रिकवर किया है।
चौसाना चौकी क्षैत्र के ताहरपुर निवासी नेपाल सिंह की दथेडा चौराहे पर मिठाई व समोसे की दुकान है। आरोप है कि बीते 27 अप्रेल को दो लोगो ने दुकान मे घूसकर ग्यारह हजार की नगदी को तमंचे के बल पर लूट लिया था। पीडित ने मामले मे पुलिस को शिकायत की तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज नही किया। इसके बाद पीडित 19 मई को एसपी शामली से मिला और कार्यवाही की मांग को लेकर प्रार्थनापत्र दिया। लेकिन इसके बाद भी चौकी पर सुनवाई नही हो सकी और आजकल मे मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर मामले को टाल दिया गया।
हताश पीडित ने करीब एक महीने के बाद शुक्रवार को अपनी दुकान को दोबारा से खोला तो आरोपी युवक वापस आये और पुलिस कार्यवाही पर डराया व धमकाया गया। पीडित का आरोप है कि मैने फिर से पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर सीसीटीवी को चैक किया,जहॉ आरोपी दोनो युवक दुकान मे घूसते दिख रहे है। लेकिन इसके बाद भी कोई कार्यवाही नही हो सकी। चौसाना पुलिस ने दावा किया है कि नेपाल सिंह दथेडा निवासी जसवीर सिंह की दुकान किराये पर लेकर काम करता है। जसवीर व आरोपी युवको का आपस मे दो अलग अलग घटनाओं मे क्रॉस केस दर्ज है। नेपाल का सहारा लेकर जसवीर लूट का मुकदमा दर्ज कराना चाहता है। लेकिन सवाल उठता है कि अगर आरोपी पक्ष ने घटना कारित नही की तो दोबारा पीडित नेंपाल को क्यो धमकाने उसकी दुकान पर गए। घटना क्षैत्र मे चर्चा का विषय बनी हुई है।

