बरेली

बरेली की 20 सुंदरियो को पछाड़कर जीता खिताब, आद्या सिंह के सिर सजा ताज

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। प्रतिष्ठित बरेली क्लब में आयोजित मे क्वीन 2026 बॉल प्रतियोगिता में आर्मी अफसर की बेटी आद्या सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के अंतिम चरण में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, हालांकि आद्या सिंह अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से मुकाबले में नंबर-1 साबित हुईं। 20 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
शनिवार रात बरेली क्लब में संपन्न ‘मे क्वीन प्रतियोगिता’ में सौंदर्य और प्रतिभा का गजब संगम देखने को मिला। आयोजन में 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। शुरुआत परिचय और आकर्षक रैंप वॉक से हुई। टैलेंट राउंड में प्रतिभागियों ने भारतीय गीत, शास्त्रीय नृत्य और कविता प्रस्तुति देकर खूब सराहना बटोरी। चीफ ऑब्जर्वर्स बिनवंत जीत कौर, कुमुद शेखावत और सनी चावला रहीं। जज पैनल की भूमिका प्रिया अग्रवाल, रेणु सिंह, अर्चना चौधरी, सागरिका साहू, मोनिका बांदी, मेजर सपना कुकरेती (सेवानिवृत्त) और मीनाक्षी खंडेलवाल ने बखूबी निभाई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button