
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़िया, पाकुड़। जिला महासचिव उपेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में रविवार को पार्टी नेताओं ने पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री Alamgir Alam के इस्लामपुर स्थित निजी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में पाकुड़ जिला सचिव मोहबूब आलम, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम मियां तथा महेशपुर ओबीसी प्रखंड अध्यक्ष रफीकुर रहमान शामिल थे। नेताओं ने पूर्व मंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा क्षेत्रीय संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान महेशपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर एवं पाकुड़िया प्रखंड में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती और जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के सहयोग और जनता के समर्थन से संगठन को और सशक्त बनाया जाएगा।



