बरेली
फीनिक्स यूनाइटेड बरेली में मदर्स डे का खास सेलिब्रेशन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : फीनिक्स यूनाइटेड बरेली अपने ग्राहकों के लिए एक अनोखी और यादगार डिजिटल कैरीकेचर एक्टिविटी का आयोजन किया। इस अवसर पर महिलाओं, बच्चों और उनके परिवारों को खास तोहफा दिया गया। मॉल के खास हिस्से को मदर्स डे थीम पर सजाया गया। इसके सामने मदर्स ने बच्चों, हस्बेंड और परिवार के साथ खुशी-खुशी फोटो खिंचवाईं। इन तस्वीरों को बाद में डिजिटल रूप से कैरीकेचर में बदलकर आकर्षक फ्रेम में सजाकर उपहार के रूप में दिया गया। इस दौरान मदर्स डे एक्टिविटी सेटअप के सामने कस्टमर्स का उत्साह देखने को मिला, जहां बच्चों ने अपनी मदर्स को गले लगाकर, उनके साथ हंसते-खेलते पल बिताए और फोटोज खिंचवाई। इसका मुख्य उद्देश्य मदर्स को खास महसूस कराना और परिवार को एक साथ जोड़ना। मॉल में आई मदर्स ने उत्साहित होकर कहा कि यह पल उन्हें हमेशा याद रहेगा।
फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) संजीव सरीन ने कहा कि मदर्स डे सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि माताओं के असीम प्रेम और त्याग को सम्मानित करने का अवसर है।



