गोड्डा

डीसी लोकेश मिश्रा ने प्रखंड कार्यालय से लेकर अस्पताल तक किया औचक निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो  
महागामा। गोड्डा के उपायुक्त लोकेश मिश्रा सोमवार को अचानक महागामा पहुंचे। जहां उन्होंने महागामा प्रखंड कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महागामा का औचक निरीक्षण किया। डीसी के अचानक पहुंचने से प्रखंड कार्यालय और अस्पताल परिसर में पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सरकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति, कार्यालय संचालन व्यवस्था व अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। प्रखंड कार्यालय में उपायुक्त ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट, लंबित मामलों एवं आम लोगों को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक समय पर और पारदर्शिता के साथ पहुंचना चाहिए। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन एवं कार्यालय व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया। इसके बाद डीसी सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने ओपीडी, दवा वितरण केंद्र, वार्ड, प्रसव कक्ष एवं अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों से मिल रही प्रतिक्रिया के आधार पर स्वास्थ्यकर्मियों को सेवा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी भी दी। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए अस्पतालों में पर्याप्त दवा, पेयजल एवं जरूरी सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध रहनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने एवं मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। डीसी के निरीक्षण को लेकर पूरे दिन प्रखंड कार्यालय एवं अस्पताल परिसर में गतिविधियां तेज रही। मौके पर महागामा एसडीओ आलोक वरण केसरी, महागामा प्रखंड विकास पदाअधिकारी सोनाराम हांसदा, महागामा सीओ खगेन महतो, महागामा सदर अस्पताल प्रभारी खालिद अंजुम, प्रखंड एवं अस्पताल के सभी कर्मी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button