बरेली

शिक्षक एम. एल. सी प्रत्याशी हाज़ी मोहम्मद दानिश अख्तर ने चुनाव को ध्यान में रखते हुए करी बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

बरेली : सपा कार्यालय पर बरेली – मुरादाबाद क्षेत्र के शिक्षक विधान परिषद प्रत्याशी हाज़ी मोहम्मद दानिश अख्तर के चुनाव को गति प्रदान करने के लिए आज सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव की अध्यक्षता में बैठक आहूत हुई, बैठक का संयोजन महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी में हुआ।

बैठक में प्रत्याशी हाज़ी दानिश अख्तर समेत प्रमुख नेतागण मौजूद रहे।

वहीं बैठक में पूर्व सांसद वीरपाल सिंह, शिक्षक एम. एल. सी चुनाव में बरेली मंडल के प्रभारी पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, पूर्व एम. एल.सी कुंवर जयेश प्रसाद तथा बिजनौर के पूर्व जिलाध्यक्ष व मुरादाबाद व बरेली मंडल के सयुंक्त प्रभारी शेख जाकिर हुसैन, विधायक शहज़िल इस्लाम, पूर्व विधायक विजय पाल सिंह प्रमुख रूप से बैठक में मौजूद थे।

बैठक में मौजूद प्रमुख पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा आज से विधानपरिषद का यह चुनाव विधिवत रूप से प्रारम्भ हो गया है अब हम सभी को पूरी जिम्मेदारी से इस चुनाव में जीत हासिल करना होगी !

पूर्व सांसद वीर पाल सिंह यादव ने प्रत्याशी दानिश अख्तर व संगठन को सुझाव देते हुए कहा कि इस इस चुनाव के विधिवत संचालन हेतु ब्लॉक प्रभारी के स्थान पर पोलिंग स्टेशन स्तर पर प्रभारी नियुक्त किये जाएं, चुनाव के विधिवत संचालन हेतु जनपद स्तर पर एक-एक कार्यालय शीघ्र खोलें जाएं, केवल प्रभारी की ही नियुक्ति न की जाए बल्कि उसके साथ 11 सदस्यों कि टीम भी प्रचार हेतु बूथ पर लगाई जाए।

विधान परिषद चुनाव में बरेली मंडल प्रभारी बनाए गए पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार ने कहा हमें सबसे अधिक जोर वोट बनाने पर देना होगा।

पूर्व एमएलसी बरेली मंडल प्रभारी कुंवर जयेश प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमें बहुत मेहनती और काम करने वाला प्रत्याशी दिया है

शिक्षक विधान परिषद प्रत्याशी हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर ने कहां हम बहुत मजबूती से चुनाव में डटे हैं अब यह चुनाव हम निश्चित ही जीतेंगे क्योंकि इस चुनाव में रणनीति बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने वीरपाल सिंह यादव जी भगवत शरण गंगवार, कुंवर जयेश प्रसाद, शेख जाकिर हुसैन जैसे धुरंधर रणनीतिकारों को मेरे चुनाव में लगाया है।

उन्होंने कहा इस चुनाव में पुरानी ।

पूर्व मंत्री भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम ने कहा हम अपने क्षेत्र से दानिश अख्तर साहब को जिताकर भेजेंगे यह हमारा वायदा है।

पूर्व विधायक विजयपाल सिंह ने कहा पिछले चुनाव में भी हमने फरीदपुर विधानसभा से एमएलसी प्रत्याशी को जिताकर भेजा था और इस बार भी हम चुनाव जीतने के लिए जी जान लड़ा देंगे।

बैठक का संचालन महासचिव पंडित दीपक शर्मा द्वारा किया गया।

बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, इंजीनियर अनीस अहमद खान, राजेश अग्रवाल, संजीव सक्सेना, मोहम्मद कलीमुद्दीन, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ राकेश प्रजापति,मो साजिद खान,नि जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव,पार्षद दल नेता गौरव सक्सेना,महानगर उपाध्यक्ष राजेश मौर्य, शेर सिंह गंगवार, दिनेश यादव, सिंपल कनौजिया, सहित बैठक में हजारों की संख्या में लोग मौजूद !

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button