बाराबंकी

वन विभाग और पुलिस की मिलीभगत से जिले मे हो रही है प्रतिबंधित पेड़ों की अवैध कटान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

 बाराबंकी जिले के फतेहपुर रेज क्षेत्र में वन माफिया की दबंगई का मामला सामने आया है जहाँ ठेकेदार  शुभम वा रोहित ने वन विभाग और पुलिस की कथित मिलीभगत से  बिशुनपुर रोड पर आश्रम के बगल के बाग में लगे गुलर शीशम, नीम, आम,समेत 5 बड़े पेड़ों की कटाई कर दी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जो इस अवैध कटान में ठेकेदार शामिल उनकी पुलिस वा वन विभाग की मिलीभगत की ओर इशारा करती है हालांकि डीएफओ से फोन पर बातचीत करने पर बताया गया है जो भी अवैध कटान में शामिल पाए गए  उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा ताकि ये दुस्साहस कोई ठेकेदार ना कर सके।
यह घटना प्रदेश में वन संरक्षण की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है, जहां एक तरफ सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़े अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर वन माफिया खुलेआम हरियाली का विनाश कर रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button