अमरोहा
भाकियू इंडिया ने उपमुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सोपा।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के हसनपुर तहसील क्षेत्र मे भारतीय किसान यूनियन इंडियन के पदाधिकारियों के द्वारा उपमुख्यमंत्री को किसानों की शिकायतों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपने के ऐलान से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और संगठन के पदाधिकारियों को उनके आवास पर ही रोक लिया गया, संगठन के जिला अध्यक्ष लोकेश बिधुड़ी के नेतृत्व में उप निरीक्षक को ज्ञापन सोपा गया, ज्ञापन के माध्यम से कालाखेड़ा चीनी मिल में हुए घोटाले की उच्च स्तरीय जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। इसी के साथ उन्होंने क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा की जा रही कटौती को खत्म कर किसानों को कम से कम 17 घंटे विद्युत आपूर्ति दिए जाने की मांग की। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि किसानों की जमीन जो ग्रीन गलियारे में ली जा रही है,उस जमीन का 15 लाख रूपए वीघा के हिसाब से मुआवजा दिया जाए।इस मौके पर जिला अध्यक्ष लोकेश विधुडी,दिमाग सिंह,श्याम सिंह,जितेंद्र सिंह,धर्मेंद्र सिंह,प्रवीण कुमार,पप्पू, संजय सिंह,मलखान सिंह,अमित, लोकेंद्र आदि किसान मौजूद रहे।


