
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : दिनांक 25 जून 2026 को इंजीनियर पॉइंट स्कूल खैरथल में समर कैंप का समापन किया गया। यह समर कैंप 18 जून 2026 से शुरू किया गया था, जिसमें क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, शतरंज एवं अन्य एक्टिविटीज के साथ इंग्लिश स्पोकन, आर्ट एंड क्राफ्ट, म्यूजिक में भी प्रतिभागियों ने भाग लिया। इंजीनियर पॉइंट स्कूल खैरथल विद्यालय के साथ-साथ अन्य विद्यालय के प्रतिभागियों ने भी भाग लिया। संस्थान के निदेशक श्री आजाद चौधरी ने बताया फुटबॉल में सत्यम चौधरी, क्रिकेट में कार्तिक गुप्ता और निखिल , शतरंज में देव यादव, बास्केटबॉल में मौर्य और मान्य एथलेटिक्स में आफरीन, चार्वी और अतिक्ष ने विजेता बनकर अपना परचम लहराया। खेलों का आयोजन शारीरिक शिक्षक तेजबहादुर सिंह , आर्ट एंड क्राफ्ट कविता सैन, इंग्लिश स्पोकन नीलम आहूजा और म्यूजिक नितिन राठौर के नेतृत्व में हुआ l इंग्लिश स्पोकन में प्रियंका और पूर्वी, आर्ट एंड क्राफ्ट में भाविका एवं हिमानी, म्यूजिक में तियारा के साथ अन्य बहुत से विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस पूरे समर कैंप में बेस्ट ऑफ स्पोर्ट एंड समर कैंप स्टूडेंट रहे वियान ने फुटबाल में बेहतरीन प्रदर्शन कर यह खिताब अपने नाम किया।
आए हुए सभी प्रतिभागियों में से एक बेस्ट स्पोर्ट्स एवं एक समर कैंप प्रतिभागी चुना गया। जिसमे बेस्ट प्लयेर के लिए मेडल व प्रशस्ति पत्र व अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस समर केम्प के लिए बाहर से आए हुए राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के 6 स्पेशल कोच को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।


