बरेली

परम पूज्य राष्ट्रीय संत श्री गोविंद देव गिरी जी महाराज जी की श्रीमद भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : श्री हरि मंदिर मॉडल टाऊन बरेली में आज 26 मई से परम पूज्य राष्ट्रीय संत श्री गोविंद देव गिरी जी महाराज की श्रीमद् भागवत कथा का व्याख्यान शुरू हुआ। कथा से पूर्व महिला मण्डल एवं भक्तजनों  द्वारा मंदिर परिसर की परिक्रमा करके कलश यात्रा निकाली गई।
मंदिर सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व डॉ श्री बृजेश यादव द्वारा 4.30 बजे से 5.30 बजे तक व्याख्यान हुआ
महाराज गोविंद देव गिरी जी ने  श्रीमद भागवत कथा से पूर्व श्री हरि मंदिर परिसर के विचरण किया और श्री युगल जोड़ी सरकार वा अन्य भगवानों के श्री चरणों में नमन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री महाराज जी स्वागत मंदिर अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, सचिव रवि छाबड़ा, उपाध्यक्ष अश्विनी ओबेरॉय,संजय आनन्द, गोविन्द तनेजा,रंजन कुमार,योगेश ग्रोवर,राज कुमार अग्रवाल वा अन्य भक्तजनों द्वारा किया गया।
पूज्य महाराज जी आज कथा के प्रसंग में प्रथम दिन व्याख्यान करते हुए कहा कि अनंत परब्रह्म परमात्मा की अति कृपा है कि हम सब श्री हरि मंदिर प्रांगण में बैठ कर संपूर्ण विश्व के सर्वोपरि ग्रंथ श्रीमद भागवत कथा का श्रवण कर उसमें डुबकी लगाने का आरंभ कर रहे है। ऐसी साक्षात भागवत  वाणी रूप श्रीमद भागवत गीता का चिंतन कर रहे है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button