बरेली
बिशप मंडल इंटर कॉलेज के मैदान में मनोरंजन प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन
जलपरी का शो मुख्य आकर्षण;जगमोहन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सामाजिक विकास एवं मनोरंजन प्रदर्शनी वैस्ले प्रगति मैदान, निकट बिशप मंडल इंटर कॉलेज सिविल लाइंस में धूमधाम से शुरू हो गई है। हमेशा की तरह इस साल भी प्रदर्शनी में एक से बढक़र एक झूले, खाने-पीने के स्टॉल, खिलौने, घरेलू सामान, कॉस्मेटिक, कपड़े, शो पीस आदि विभिन्न आईटम उचित मूल्य पर खरीद सकेंगे। प्रदर्शनी में इस बार जलपरी का शो सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। जिसका बच्चों से लेकर बड़ों तक में खास क्रेज देखा जा रहा है। सुरक्षा व साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।
प्रदर्शनी के प्रबंधक जगमोहन सिंह ने बताया कि प्रत्येक साल की तरह इस साल भी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है ताकि शहर के लोगों का कुछ मनोरंजन हो सके और बच्चे भी झूले, खिलौने, चाट-पकौड़ी, फास्ट फूड, आईसक्रीम का आनंद ले सकें। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में सुरक्षा एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है। वाहनो ंकी पार्किंग के लिए भी इंतजाम किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में भारी संख्या में भीड़ उमड़ती है इसके लिए बाहर कुछ लोगों की डयूटी लगाई गई ताकि वह वहां वाहनों को इकट्ठा ना होने दें और यातायात सुचारू रहे। प्रबंधक जगमोहन सिंह ने बताया कि उनका उद्देश्य इस प्रदर्शनी से पैसे कमाना नहीं बल्कि शहर के लोगों को कुछ पल सुकून और मनोरंजन के मिल सकें यही उनका उद्देश्य है। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रबंधक अजय मोहन शर्मा, अक्षय सिंह, धर्मेंद्र मैसी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।




