खैरथल

पुण्यतिथि पर पंडित नेहरू को किया याद

आधुनिक भारत पंडित नेहरू की सोच का परिणाम: विक्की चौधरी 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। आज खैरथल-तिजारा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष बलराम यादव के निर्देशानुसार अंबेडकर चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62 वी  पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने नेहरू जी की तस्वीर पर माला एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके द्वारा देश निर्माण, लोकतंत्र की मजबूती, शिक्षा और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने में दिए गए योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में  नेता प्रतिपक्ष विक्रम सिंह चौधरी ( विक्की) व  जय प्रकाश हेडाऊ  ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी और देश को विकास एवं प्रगति के मार्ग पर अग्रसर किया। उनके आदर्श और विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष विक्रम सिंह चौधरी (विक्की ) पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जय प्रकाश हैडाऊ पूर्व जिला सचिव फतेह मोहम्मद पार्षद नारायण सिंघानी रामचंद्र कॉमरेड पार्षद पूर्व जिला सचिव संजय गुर्जर यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव रामनिवास प्रजापत मनोज बुराडिया पार्षद राहुल पार्षद अभिषेक हेडाऊ परवेज आलम शकील अहमद बागोर महमूदा खान शौकत खान सहित
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उधर खैरथल जिला बचाओ संघर्ष समिति ने धरने के 293 वें दिन धरना स्थल पर पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर नेहरू जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की इस मौके पर विधायक दीपचन्द खैरिया, गिरीश डाटा, शिवचरण गुप्ता, दीपक चौधरी, महेंद्र जांगिड सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button