रामपुर शाहबाद
मित्तरपुर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए समाजसेवियों द्वारा किया गया शरबत वितरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। तहसील क्षेत्र स्थित ग्राम मित्तरपुर अहरौला में बढ़ती गर्मी को देखते हुए आमिल पठान फिरोज पठान फैज खान कैफ पठान डॉक्टर गोस मोहम्मद खान बब्बू शरीफ पठान साहिल पठान अनस पठान समाजसेवियों द्वारा राहगीरों और ग्रामीणों के बीच शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और समाजसेवियों के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। आयोजकों ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और आगे भी ऐसे जनहित कार्य लगातार किए जाते रहेंगे इस मौके पर अन्य ग्रामीण भी शामिल रहे



