हजारीबाग

बकरीद को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चरही,चुरचू औऱ आंगो पुलिस सतर्क।

गांव-गांव फ्लैग मार्च कर शांति का दिया संदेश , लोगों के मन में जागा भरोसा ।

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ मुस्लिम धर्मालंबियों  का पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मद्देनजर  क्षेत्र में शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर चरही चुरचू और आंगो थाना पुलिस पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है।  इसी क्रम में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के साथ-साथ शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।फ्लैग मार्च का नेतृत्व चरही थाना प्रभारी अजीत कुमार ने किया। इस दौरान पुलिस बल के जवान गांवों की गलियों एवं मुख्य चौक-चौराहों से होकर गुजरे।
 पुलिस की मौजूदगी से आम लोगों में सुरक्षा का भाव देखने को मिला। वहीं प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।इसके अलावा थाना क्षेत्र के ग्राम चरही चुरचू फुसरी एवं कजरी सहित कुछ अन्य गांवों में स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं मुखिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में आपसी सौहार्द बनाए रखने, सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों से सावधान रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।चरही थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बैठक में उपस्थित लोगों से कहा कि बकरीद आपसी प्रेम, त्याग और भाईचारे का पर्व है। सभी लोग इसे शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों एवं अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगा।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या विवाद की स्थिति में तुरंत थाना को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई  किया जा सके। ग्रामीणों ने भी पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।फ्लैग मार्च एवं जनसंपर्क अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से आपसी सद्भाव बनाए रखने और प्रशासन केदिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button