भरत पुर

पुरुषोत्म मास भगवान की विशेष कृपा प्राप्त करने का श्रेष्ठ अवसर,पण्डित पुष्पेन्द्र मिश्र 

सत्संग एवं कीर्तन के आयोजन में उमडे श्रद्वालुओं ने लगाई अरदास 

पुरुषोत्तमा एकादशी पर हुआ संगीतमय कथा का आयोजन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर के हिण्डोंन सड़क मार्ग स्थित अति प्राचीन कोठी वाले हनुमान जी मन्दिर के परिसर में बुधवार को देर सांयकाल पुरुषोत्तमा एकादशी के परम मंगलमय अवसर पर आयोजक श्री सीताराम जी सरकार एवं श्री कोठी वाले हनुमान जी महाराज की कृपा से कथा व्यास पण्डित पुष्पेन्द्र मिश्र के मुखार विन्द एवं मां भगवती साउन्ड सेन्टर की मधुर आवाज़ में संगीतमय पुरुषोत्तमा एकादशी की कथा, सत्संग और कीर्तन का आयोजन धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक श्रद्धा के साथ किया गया। जहां स्थानीय एवं दुर दराज के क्षेत्रो से पधारे हुए सैकड़ों श्रद्वालुओं ने भगवान के दर्शन करते हुए अपनी अरदास लगाकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। वहीं कथा व्यास पण्डित पुष्पेन्द्र मिश्र ने पुरुषोत्तम मास की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए अपने प्रवचनों में कहा पुरुषोत्तम मास भगवान की विशेष कृपा प्राप्त करने का श्रेष्ठ अवसर है। इस दौरान किए गए दान, जप, तप एवं सत्कर्मों का अंनन्त गुना फल प्राप्त होता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार अत्याधिक कर्ज में डूबे व्यक्ति को समझौते के माध्यम से राहत मिल जाती है,
उसी प्रकार मनुष्य यदि सच्चे भाव से भगवान का स्मरण करे तो परमात्मा उसके अपराधों और पापों को क्षमा कर देते हैं। कथा के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से दान, सेवा और सत्कर्म करने का आह्वान करते हुए कि जो व्यक्ति भागवत की शरण में आता है,उसका मन निर्मल होता है और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। वहीं कोठीवाले हनुमान जी मन्दिर के प्रांगण में पुरुषोत्तमा एकादशी के परम मंगलमय अवसर पर आयोजित हुई संगीतमय कथा में भजनों के माध्यम से ठाकुर जी को भजनों के माध्यम से रिझाते हुए सत्संग, कीर्तन का आयोजन भी किया गया जहां उपस्थित सैकड़ो श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी के समक्ष अपनी हाजिरी लगाकर मनोकामनाएं मांगी गई। वहीं कार्यक्रम का समापन आरती के बाद प्रसादी वितरण के साथ हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button